Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर में सड़क दुर्घटना: ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रण होकर खाई में गिरा, वाहन चालक की हुई मौत

September 28, 2024

हमीरपुर में सड़क दुर्घटना: ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रण होकर खाई में गिरा, वाहन चालक की हुई मौत

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू में शनिदेव मंदिर के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ईंटों से लदा ट्रक लंबलू होते हुए तारक्वारी की ओर जा रहा था तभी पहाड़ी पर चढ़ाई के समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह शनिदेव मंदिर के पास खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान चालक ट्रक से बाहर कूद गया था, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायल ट्रक चालक के लिए जो एम्बुलेंस आई थी उसमें ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी इसलिए उसे एक निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

हमीरपुर पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अजमेर सिंह (42) के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें