Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: कांगड़ा में दर्दनाक सड़क, कार खाई में गिरने से 4 युवकों की मौत

January 13, 2026

हिमाचल: कांगड़ा में दर्दनाक सड़क, कार खाई में गिरने से 4 युवकों की मौत

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला कांगड़ा में उतराला के सौकड़ू के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब नौ बजे मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

हादसा उतराला के बिनवा नगर में पावर प्रोजेक्ट से ऊपर बांध की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में कुल पांच युवक सवार थे। इनमें से एक युवक पपरोला में फोटोग्राफी का काम करता था। क्षेत्र के दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रात करीब 11 बजे एंबुलेंस के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की भारी कमी है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना पर चिंता जताते हुए भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने और सुरक्षा उपायों को जल्द लागू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें