शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानें एक टैक्सी पर गिरने से शुक्रवार को 6 महीने के एक शिशु समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ जा रहे वाहन में 15 लोग सवार थे। इसने बताया कि कडू नाला के निकट विशाल चट्टानें गिरने से वाहन पूरी तरह उसके नीचे दब गया और वाहन के पिछले हिस्से में आग लग गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त और आग की लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री टिंडी में फंस गए थे, क्योंकि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद था। सड़क फिर से खुलने के बाद वे शुक्रवार को पांगी के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
हालांकि, पीड़ितों की पहचान की आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के उपायुक्त को निर्देश दिया कि वह तुरंत घटनास्थल पर जाएं और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी करें। सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...