Site icon Dainik Savera Times

पांच जनवरी को जोगेंद्रनगर में कार रैली से नशे पर प्रहार के लिए सड़कों पर उतरेगें रोटेरियन

मंडी के जोगेंद्रनगर में परमार्थ के विभिन्न कार्यों से हर वर्ग के लोगों को नया जीवनदान दिला रहे रोटरी 3070 अब नशे के खिलाफ भी पुलिस व प्रशासन की ढाल बनेगा। रोटरी कल्ब के अध्यक्ष एन आर बरवाल ने बताया कि 5 जनवरी को कार रैली के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यह अभियान समूचे उपमंडल में आयोजित किया जाएगा।रोटरी क्लब जोगिंदर नगर के पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया की रोटरी की देखरेख में स्पैशल टास्क फोर्सें गठित की जाएगी। जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को भी अधिक महत्व रोटरी के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि नशीले पदार्थ बेचने वालों के ठिकानों के सुराग तलाश कर उन्हें पुलिस की सहायता से सलाखों के पीछे धकेलने के भी कार्य होगे। अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की नशे की बुरी आदतों में धंस चुके युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य भी रोटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया की 5 जनवरी सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी नागरिक मेला मैदान से हरी झंडी दिखा कर कार रैली को रवाना करेंगे।इस दौरान यह जागरूकता कार रैली जोगिंदर नगर से शुरू हो कर डोहग,सैंथल, चौंतड़ा,सुखबाग, बीड़ रोड, चौगान, लदरूही, ढेलू होते हुए वापिस जोगिंदर नगर पहुंचेगी।उन्होंने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में आम जनमानस की सहभागिता के लिए भी लोगों से इस जागरूकता रैली में भाग लेने की अपील की है।

Exit mobile version