कुल्लूः शिमला के लोक भवन में निफा द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह संवेदना -2 कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रोटरी क्लब कुल्लू को रक्तदान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया, जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से रोटरी क्लब कुल्लू को नवाजा गया।
गौर रहे कि निफा के रक्तदान अभियान 21 मार्च 2025 को संवेदना-2 जिसे शहीद भगत सिंह के 94वें शहीदी दिवस के रूप में जोनल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया था, जिसमें रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही सामाजिक संस्था री इमेजिन जिंदगी और रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। देश भर के 1055 शिविरों में 1 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था, जिसमें जिला कुल्लू से 2 संस्थान री इमेजिन जिंदगी और रोटरी क्लब इस अभियान का अभिन्न अंग बने थे और जिला कुल्लू से 45 रक्तदाताओं ने अपना बेशकीमती योगदान दिया था। इसी कड़ी में दोनों संस्थानों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया था और शिमला लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्दर गुप्ता के करकमलों ने सम्मानित किया।
रोटरी हिमाचल जोन के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अंशुल पाराशर का कहना है कि रोटरी क्लब कुल्लू सामाजिक सरोकार (विशेषकर रक्तदान के क्षेत्र में) से जुड़े कार्यों में अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके मद्देनजर ये सम्मान रोटरी क्लब कुल्लू को दिया गया l उन्होंने बताया कि ये सम्मान रोटरी क्लब के प्रत्येक सदस्य रोटेरियन का है जो इस संस्था में जुड़े हैं और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कुल्लू रोटरी क्लब के पूर्व महासचिव रोटेरियन अभिषेक सूद व री इमेजिन जिन्दगी संस्था के अध्यक्ष क्रिस ठाकुर एवं सदस्य निशा ठाकुर, निफा राज्य संयोजक तरुण धीमान, और पुरे देश व प्रदेश से आए अन्य संस्थान के गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे l
📍 Location: कुल्लू (KULLU)

