Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से योजनाओं पर खर्च होंगे 143.16 करोड़ : मुख्यमंत्री

March 2, 2024

कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से योजनाओं पर खर्च होंगे 143.16 करोड़ : मुख्यमंत्री

शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्नी ठाकुर सुखिवंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बोर्ड को 191 करोड़ रु पये की आय का अनुमान है। इसमें से 143.16 करोड़ रु पये बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्नी विधवा ,एकल नारी , निनराश्रित ,दिव्यांग आवास योजना पर 30 करोड़ रु पये खर्च किए जाएंगे।

योजना के अन्तर्गत 2.50 लाख रु पये से कम वार्षिक आय वालों को राज्य सरकार द्वारा मकान निर्माण के लिए 3 लाख रु पये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन.यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक लाख रु पये की अतिरिक्त सहायता शौचालय एवं रसोई घर निर्माण पर भी दी जाएगी। सुखिवंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जरूरतमंदों , गरीबों एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकार प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत डेढ़ लाख श्रिमकों , आशा वर्कर , आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्नी ने बोर्ड के समस्त डाटा का डिजटाईजेशन करने के निर्देश दिए ताकि लोग प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें तथा बोर्ड की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि कामगार लोकमित्न केन्द्रों के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यए सचिव अभिषेक जैन व एम.सुधा देवी , सचिव विधि शरद कुमार लगवाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कामगार कल्याण बोर्ड राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें