Site icon Dainik Savera Times

मसौली में जाईका के अंतर्गत खर्च होंगे 2.5 करोड़ रुपए, सिंचाई योजनाओं के निर्माण से 250 किसान परिवारों को होगा लाभ

ग्राम पंचायत मसौली में आज जागरुकता शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साइन परियोजना चरण -2 (जाईका) कृषि विभाग हिo प्र० के अर्न्तर्गत किया गया। जिसमें खण्ड परियोजना प्रबन्धक डा. पवन कुमार ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण परियोजना बारे विस्तार में जानकारी प्रदान की।इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जाईका के अंतर्गत बहाव सिंचाई योजना मसौली, छतर, व बहाव सिंचाई योजना ओडर, खुदर का निर्माण कार्य पर लगभग 2.5 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे जिससे लगभग 230 हेक्टर भूमि के लिए सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी जिससे लगभग 250 किसान परिवारों को लाभ पहुंचेगा।उन्होंने बताया की परियोजना का मुख्य उदेशय नगदी फसलों को उगाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। ये परियोजनायें किसानों के लिये है तथा इसका संचालन व रख-रखाव भी किसानों की ओर से किया जायेगा।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान किसान विकास संघ का गठन किया जायेगा। संघ की प्रबन्धन कमेटी किसानों द्वारा दिए गये सुझावों को परियोजना अधिकारियों से चर्चा कर उन्हे कार्यनिष्ट करेगें।इस दौरान जागरू‌कता शिवर में पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी हंस राज, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट श्वेता कुमारी, कृषि अधिकारी हिमानी शर्मा , कृषि प्रसार अधिकारी जाईका यामिनी कालिया, व सभी वार्डों के वार्ड सदस्य तथा स्थानीय पंचायत की जनता उपस्थित रही।

Exit mobile version