Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्यूरेसी Paragliding Pre-World Cup में Russia के पायलट नहीं लेंगे हिस्सा, इनामों की होगी बौछार

April 5, 2023

एक्यूरेसी Paragliding Pre-World Cup में Russia के पायलट नहीं लेंगे हिस्सा, इनामों की होगी बौछार

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश की विख्यात घाटी बीड़ बिलिंग में 5 अप्रैल से एक्यूरेसी पैराग्लाइिडंग प्री-वल्र्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 9 अप्रैल तक चलेगी। 5 से 9 अप्रैल तक होने वाले एक्यूरेसी पैराग्लाइिडंग प्री-वल्र्ड कप में रूस के पायलट हिस्सा नहीं लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एफएआई, फैडरेशन ऑफ एयरोनॉटिकल और पीडब्ल्यूसीए के अधिकृत पर्यवेक्षक प्रतियोगिता के निर्णायक और आयोजन समिति में अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे। बिलिंग पैराग्लाइिडंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 125 पायलट हिस्सा लेंगे, जिनमें विभिन्न देशों के 102 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। इसके अलावा आर्मी स्पोट्र्स विंग के 10 पायलट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यूरोपीय संघ और रूस के बीच चल रहे युद्ध गतिरोध के बीच संघ द्वारा खेल तथा वित्तीय संसाधनों पर रूस पर प्रतिबंध की वजह से उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गई है। फिलहाल भारत सहित श्रीलंका, स्पेन, कजाकिस्तान, मैसोडोनिया और नेपाल के पायलटों ने पंजीकरण करवाया है।

डोप टैस्ट नहीं होगा

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की तरह पैराग्लाइिडंग प्रतियोगिता में कोई डोप टैस्ट नहीं होगा। एसोसिएशन की दलील है कि साहस और रोमांच के इस खेल में शारीरिक कसरत की आवश्यकता नहीं होती। यह केवल दिमाग और हवा के वेग पर निर्भर करता है। इसलिए डोप टैस्ट की जरूरत नहीं होती।

इनामों की होगी बौछार

एक्यूरेसी कप के दौरान राऊंड सिस्टम के तहत प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल के अलावा क्र मश: डेढ़ लाख, एक लाख और 75000 रु पए की ईनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा वूमैन कैटेगरी में एक लाख रु पए का ईनाम रखा गया है, जबकि ओवरआल टीम के लिए भी विशेष पुरस्कार रखा गया है।

आरएस बाली करेंगे उद्घाटन, समापन पर आएंगे सीएम सुक्ख

बलिंग पैराग्लाइिडंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल को उद्घाटन समारोह में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि समापन समारोह में 9 अप्रैल को मुख्यमंत्नी सुखिवंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें