Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता का उद्घाटन

December 3, 2024

राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता का उद्घाटन

Sadbhavna Cricket Cup: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता बिशप कटन स्कूल में 7 और 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन (एचएससीए) द्वारा प्रारंभिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने संयोजित किया।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और एचएससीए के अध्यक्ष नरेश चौहान, राज्यपाल इलेवन के प्रतिनिधि विधायक हंस राज और संघ के महासचिव हरदयाल भारद्वाज उपस्थित रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री 7 दिसंबर को टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। नशा छोड़ो, खेल खेलो विषय पर आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मैच 7 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे राज्यपाल इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच इसी दिन दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री (सीएम) इलेवन और मुख्य न्यायाधीश (सीजे) इलेवन के बीच खेला जाएगा, जिसमें उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुय न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान मुख्यातिथि होंगे।

फाइनल मैच 8 दिसंबर को खेला जाएगा। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा किया जाएगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और टूर्नामेंट के विजेताओं और भाग लेने वाली टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैत्रीपूर्ण खेल सामंजस्य की भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल हमें निष्पक्षता से खेलना, जीतने पर गर्व करना और हारने पर गर्व करना सिखाते हैं। सद्भावना कप इसी संदेश को पहुंचाता है। इस अवसर पर नरेश चौहान ने कहा कि खेल हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों, साथियों और सहयोगियों का समान करना और उनकी क्षमताओं और उपलब्धियों की प्रशंसा करना सिखाते हैं और हमें अपने दैनिक जीवन में भी इसी तरह का व्यवहार करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें