Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश की त्रासदी में देश के बड़े बड़े उद्योगपति योगदान देने में रहे नदारद: सुदर्शन शर्मा

नूरपुर (पंकज कौशल): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बहुत हैरानी जताते हुए देश के बड़े बड़े उद्योगपति जिनमे मुख्यता अदानी,अंबानी,टाटा समूह,पीतांजली उद्योग ने किसी भी प्रकार का इतनी बड़ी आपदा में हिमाचल प्रदेश का सहयोग देने की जुररत नही समझी क्या हिमाचल प्रदेश देवभूमि भारत का हिस्सा नहीं है ?प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि में यह पच्चास वर्षो में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है जिसमे अनुमानित करीब बारह हजार करोड़ का नुकसान हुआ है ।प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ब उनकी टीम द्वारा निरंतर राहत शिवरो में प्रभावितो को राहत प्रदान की है जिसके लिए नीति आयोग वर्ल्ड बैंक ने जोरदार तरीके से तारीफ की है।पूर्व में रहे बीजेपी के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ बीजेपी के नेता माननीय शांता कुमार जी द्वारा निरंतर प्रयास के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतर मुख्यमंत्री करार दिया जो कि प्रदेश के लिए बहुत बड़ी बात है ।प्रदेश प्रवक्ता ने केंद्र सरकार द्वारा राहत प्रदान में देरी करने पर हैरानी जताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी व अनुराग ठाकुर जी से आग्रह किया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को साक्षी मान कर खुले मन से देवभूमि को राहत प्रदान करवाने में जोरदार पैरवी करने में आगे आए !

Exit mobile version