बड़सर : मंदिर ट्रस्ट बाबा बालक नाथ द्वारा संचालित कैंटीन में रोट प्रसाद का सैंपल फेल होने के बाद इस कैंटीन को बंद कर दिया गया है और अब इस कैंटीन के रेंट लीज करने की तैयारी है। इस कैंटीन नंबर 1 की रेंट बिड़ 12 दिसंबर को खोली जाएगी। रेंट लीज के लिए रखा गया कार्टियारिया 9 प्वाइंट पर आधारित है।
कैंटीन चलाने के जो नियम कभी ट्रस्ट ने फॉलो नहीं किए अब नियमों को किरायेदार पर लादने की शर्तें रखी गई हैं। इस संदंर्भ में जब ट्रस्ट के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में आप मंदिर अधिकारी से बात करें। जब मंदिर अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अस्सिटेंट फाइनेंस कंट्रोलर से बात करें और अस्सिटेंट कंट्रोलर ने बताया कि इस बारे में वह संबंधित विभागों से बात करने के बाद कुछ बताएंगें।
यह सारे तर्क व बातें यह बताने के लिए काफी हैं कि रेंट डीड के दस्तावेज बनाने के बाद उच्चाधिकारियों के पास रेंट डीड स्वीकृति के लिए पहुंची। शर्तों को किसी ने पड़ने की जरूरत ही नहीं समझी और बोलीदाताओं पर ऐसी शर्तें लाद दी गईं जिसमें चेहतों को लाभ पहुंच सके।

