सरकाघाट। संविधान दिवस के अवसर पर वीरवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कृष्ण कुमार शर्मा ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को बनाए रखने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान और पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए नागरिकों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
📍 Location: Kullu (Kullu)

