Site icon Dainik Savera Times

2 अगस्त को ऊना पहुंचेगी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की कलश वंदन यात्रा: डॉ सहजल

शिमला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ समारोह में देशभर से आए जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा टोली ने सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और माननीय योगी आदित्यनाथ और संत निरंजन दास महाराज के कर कमलों से गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र माटी के कलश को प्राप्त किया ।

कलश वंदन यात्रा के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल ने बताया कि इस अवसर पर परमपूज्य संत श्री निरंजन दास जी का आशीर्वाद विशेष रूप से प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन जन्मस्थली की पवित्र माटी को विधिवत कलशों में संग्रहित कर देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के लिए रवाना किया गया। इस पावन अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

प्रदेश टोली के सदस्यों पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल एव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान और पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी ने जारी संयुक्त ब्यान में कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और समृद्धि प्राप्त हो। उनका जीवन और दर्शन सामाजिक समरसता, समानता तथा मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के माध्यम से इसी लोककल्याणकारी संकल्प को धरातल पर साकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2 अगस्त को यह कलश वंदन यात्रा हिमाचल प्रदेश के ऊना में पहुँचेगी जहाँ पर गुरु रविदास जी के मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उसके बाद वहाँ से सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रत्येक मंडल में यह कलश वंदन यात्रा जाएगी।

इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा की इस टोली में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्या प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ डेजी ठाकुर,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, उपाध्यक्ष चेत राम, सचिव अजय चौहान, पवन जस्सी , प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चौधरी, सोलन भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भोरंज जिला परिषद् सदस्य अनीता कुमारी , नाहन मंडल महामंत्री रामपाल उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version