Site icon Dainik Savera Times

सराहन: एक मकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, प्रशासन ने परिवार को दी राहत 

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): रामपुर बुशहर के सराहन की ग्राम पंचायत बोंडा के रावी गांव में बीती रात एक मकान में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में तीन मंजिला मकान में बने कमरों सहित सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

ग्राम पंचायत प्रधान रीना ने बताया कि  बुधवार रात करीब नौ बजे रावीं निवासी अजीत कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण गांव रांवी उप तहसील सराहन के मकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब घर से उठती हुई आग की लपटें देखीं तो तुरंत सहायता के लिए दौड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने स्प्रे पंपों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे मकान को बचा नहीं सके।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस चौकी सराहन को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की। इसके अलावा, अग्निशमन विभाग का वाहन भी घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन जब तक दमकल दल पहुंचा, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। घटना में अजीत कुमार के पांच कमरों का मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

वहीं कानूनगो सराहन ने बताया कि उसकी टीम आज मौके पर गई थी। जिसका आकलन किया गया और 6 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फोरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि व कंबल आदि पीड़ित परिवार को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

Exit mobile version