Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sarkaghat: स्वयं सहायता समूहों से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति, दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

November 13, 2026

Sarkaghat: स्वयं सहायता समूहों से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति, दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

सरकाघाट: कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई जायका, जिला मंडी के सौजन्य से जायका उप-परियोजनाओं से जुड़े किसानों के लिए स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण एवं प्रोत्साहन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक डॉ. सुधीर ने किया। उन्होंने प्रतिभागी किसानों का स्वागत करते हुए उनका आपसी परिचय करवाया।

प्रशिक्षण के दौरान कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल ने स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा, उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, संसाधन व्यक्ति एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक कृषि डॉ. रवि शर्मा ने समूहों में सदस्यों की भागीदारी, जिम्मेदारियों, समूह गठन, संरचना, बैठकों और कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

संसाधन व्यक्ति एवं सेवानिवृत्त विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा ने समूहों के प्रभावी संचालन तथा लेखा-जोखा के उचित रखरखाव की जानकारी दी। प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने आजीविका संवर्धन, आय सृजन और विपणन गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय बताए।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अमर सिंह कौंडल ने सरकारी योजनाओं के अभिसरण, डिजिटलीकरण तथा बैंकिंग संस्थानों से संपर्क स्थापित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को स्वयं सहायता समूहों को अधिक संगठित, आत्मनिर्भर एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल ने सभी प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें