Site icon Dainik Savera Times

महाराणा प्रताप की जयंती पर नाहन में होगा सवर्ण महा सम्मेलन

नाहन (सृष्टि) : हिमाचल में सवर्ण समाज द्वारा सबसे बड़ा महा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। नाहन के चौगान मैदान में ये सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने बताया की प्रदेश का ये सबसे बड़ा सम्मेलन होने वाला है, जिसमें मुख्याथिति के तौर पर सीएम सुखविंदर सुक्खू और अनिरुद्ध राणा को भी न्यौता दिया गया है। 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर ये सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से सवर्ण समाज के सभी लोग बड़ी संख्या में आकर हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश में ऐसा कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है और इस दौरान करीब 1 लाख लोगों को इसमें बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में इस तरह का ये पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले सवर्ण समाज से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार से भी उम्मीद है की जल्द ही सरकार सवर्ण आयोग को जल्द लागू करने का कार्य करेगी। और प्रदेश के लोग भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सवर्ण समाज के हितों को लेकर आगे बढ़ेंगे।

Exit mobile version