Site icon Dainik Savera Times

विश्व स्तरीय ईरान हाफ मैराथन में सावन बरवाल ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, टाॅप 10 में जगह बनाकर पाया 7वां स्थान

जोगिंदर नगर (राजीव बहल) : ईरान में हुई विश्व स्तरीय हाफ मैराथन प्रतियोगिता जोगिंदर नगर के रडा-भखेड गांव में कुलदीप बरवाल और माता सुभद्रा के होनहार प्रतिभावान बेटे सावन बरवाल एक के बाद एक सफलता की ओर अग्रसर होते हुए भारत का डंका विदेशी धरती पर दुनिया के नामी धावकों किनिया, इथोपियों, मोरक्को, युगांडा, चाइना,जापान के साथ कम्पीटिशन करके आने वाले 2024 ओलम्पिक खेलों के लिए अपना अनुभव जटिल कर रहे है।

ज्ञात रहे इसी वर्ष 2023 में सावन बरवाल ने ऐशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक, हांगकांग मैराथन के दुनिया में 10वां रैकिंग, बेदांता मैराथन दिल्ली, कोलकता, मुम्बई में जीत कर लाखो के नकद इनाम अपने नाम किए थे। सावन बरवाल इस समय रिलाइस द्वारा स्पॉन्सर खिलाड़ी है। ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइ राऊड मई जून में होने जा रहे है। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर जो कि 8 से 10 वर्ष उनके कोच रहे हैं।

प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर बताते हैं कि सावन बरवाल की मेहनत और दृढ़ निश्चय ही आज उन्हें विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दिला रहा है। उन्होंने कहा की 24 वर्ष का मात्र भारतीय धावक भारत का परचम ओलंपिक व एशियन खेलों में दिखाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने सावन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगे बढ़ने के लिए आर्शीवाद दिया।

Exit mobile version