Site icon Dainik Savera Times

Manali में 4 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा स्कूल भवन, MLA Bhuvneshwar Gaur ने किए शिलान्यास

हिमाचल : मनाली विधानसभा क्षेत्र के शलीण ने अब स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस भवन के लिए आज विधायक भुवनेश्वर गौर द्वारा शिलान्यास किया गया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने राजकीय उच्च विद्यालय शलीण के स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा ये भवन लगभग 4 करोड़ की लागत से बनकर तैयार किया जाएगा। टूर और ट्रैवल कंपनी मेक मई ट्रिप के द्वारा इस भवन का निर्माण किया जाना है। मार्च या अप्रैल के महीने तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि भवन निर्माण के साथ ही सुरक्षा दीवार भी लगाई जाएगी।

बता दे कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि यहां के इस स्कूल भवन का कार्य शुरू किया जाए। आज इसका शिलान्यास किया गया है और अब जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।

Exit mobile version