Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड और यूनिफॉर्म तय, ग्रीन थीम में होंगे स्कूल

September 10, 2026

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड और यूनिफॉर्म तय, ग्रीन थीम में होंगे स्कूल School dress codes and uniforms finalized : शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड व यूनिफॉर्म तय कर दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म को हरे रंग की थीम पर रखने का फैसला लिया गया। महिला शिक्षिकाएं हल्के लाइलैक और पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की औपचारिक पोशाक पहनेंगे, जबकि स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंग में रंगा जाएगा। इन स्कूलों की महिला शिक्षिकाएं हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक पहनेंगी, जबकि पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट पहनेंगे। इन स्कूलों के भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों से रंगा जाएगा। शिक्षकों का ड्रेस कोड साफ-सुथरा, औपचारिक, शालीन और पेशेवर होगा तथा इसमें न्यूनतम सहायक वस्तुओं का प्रयोग किया जाएगा। डयूटी के दौरान शिक्षकों को अपना पहचान पत्र पहनना भी अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्र शेखर और नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें