Site icon Dainik Savera Times

सोलन: स्कूल संचालक चाचा को उतारा मौत के घाट,आरोपी रोपड़ से गिरफ्तार

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

सोलन (सतीश शर्मा) : सदर थाना के अंतर्गत ओच्छघाट-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल के.टी.एस के संचालक की उसी के एनआरआई भतीजे ने किसी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन सोलन पुलिस ने उसे पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों में किसी बात को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। सोलन में वर्ष 2025 की शुरूआत हत्या जैसे संगीन मामले से हुई, जिसमें भतीजे ने अपने चाचा को ही मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार ओच्छघाट-सुल्तानपुर मार्ग पर एक निजी स्कूल के.टी.एस स्थित है।

हालांकि यह स्कूल पहले भी विवादों में रहा है और इसके संचालक पर संगीन आरोप लग चुके हैं, लेकिन ताजा मामले में बीती रात वर्ष के आखिरी दिन स्कूल संचालक चाचा और उसका एनआरआई भतीजा कथित तौर पर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

इसी दौरान भतीजे ने धारदार वस्तु उठाई और उससे चाचा पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद एनआरआई भतीजा फरार हो गया। सुबह जब लोगों को वारदात का पता चला तो घायल व्यक्ति जीएस निंदी को एम.एम.यू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार हुए आरोपी की तलाश में तुरंत पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version