Site icon Dainik Savera Times

नलवाड़ी मेले में कहलूर लोकोत्सव उत्सव का SDM Abhishek Garg ने किया शुभारंभ

बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दूसरे दिन कहलूर लोकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का शुभारंभ एसडीएम बिलासपुर अभिषेक गर्ग ने किया। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं और लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अभिषेक गर्ग ने कहा कि इस उत्सव में 60 से ज्यादा महिला मंडल भाग ले रही हैं, जो स्थानीय संस्कृति और परंपरा को संजोने का अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है और वे अपनी लोक संस्कृति को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों ने पहाड़ी लोकनृत्य, पारंपरिक गीत और सांस्कृतिक झलकियों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उत्सव में नगर परिषद अध्यक्ष, मेला समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

Exit mobile version