Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूलन पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का SDM भरमौर कुलवीर सिंह ने किया निरीक्षण

May 15, 2024

पूलन पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का SDM भरमौर कुलवीर सिंह ने किया निरीक्षण

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत में बुधवार को उपमंडलाधिकारी भरमौर जो की खंड विकास अधिकारी भरमौर का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे हैं, उनके द्वारा ग्राम पंचायत पूलन में मनरेगा ब अन्यमदो से स्वीकृत निर्माणाधीन विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य कार्य गत जुलाई माह में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आए बारगा गांव के नीचे 40 मीटर लंबी कंक्रीट बाल का निरीक्षण किया, उसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन के निर्माणाधीन रसोई घर ब पूलन पंचायत के सबसे बड़े गांव पूलन के लगभग 800 मीटर लंबे फुटपाथ पर इंटरलॉक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणात्मक ब संतोषजनक बताया ब मौके पर लगे सभी कामगारों की भी तारीफ की, पूलन पंचायत प्रधान अनिता कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया की मैं विशेष तौर पर निर्माण कार्य मे लगे कामगारों व अपने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद करती हुं जिनके सहयोग से मेरी पंचायत गुणवत्तापूर्वक कार्य करने में अपना सहयोग दे रही है, उन्होंने बताया की एस डी एम भरमौर व सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलवीर सिंह राणा द्वारा कामगारों को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें