Site icon Dainik Savera Times

SDM कार्यालय बंजार ने स्वच्छता सेवाओं के लिए आमंत्रित की निविदाएं

कुल्लू: जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में स्वच्छता सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की है। ऐसे में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार कार्यालय ने एसडीएम कार्यालय बंजार, तहसील कार्यालय बंजार तथा तहसील कार्यालय सैंज के भवनों एवं परिसरों में स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पात्र ठेकेदारों एवं फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।

एसडीएम कार्यालय बंजार के अनुसार, इच्छुक ठेकेदार एवं फर्में निर्धारित नियमों एवं शर्तों सहित निविदा दस्तावेज जिला प्रशासन कुल्लू की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एसडीएम कार्यालय बंजार से 27 अक्टूबर, 2026 को सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे हुए निविदा दस्तावेज 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे तक एसडीएम कार्यालय बंजार में जमा करवाने होंगे। प्राप्त निविदाएं उसी दिन दोपहर 3 बजे इच्छुक ठेकेदारों, फर्मों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली अथवा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अधूरी पाई जाने वाली निविदाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी अथवा सभी निविदाओं को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

📍 Location: Kullu (KULLU)

Exit mobile version