Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला, अब नालागढ़ में पॉजिटिव पाई गई महिला

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार नालागढ़ उपमंडल के भाटियां गांव में स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले सिरमौर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, जहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी को कुछ दिन पहले वायरल के लक्षण सर्दी और जुकाम महसूस हुए थे। इसके बाद वह नालागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में जांच करवाने गई, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैसे ही यह पुष्टि हुई तो अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना खंड स्वास्थ्य अधिकारी नालागढ़ को दी। वहीं,खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि महिला को तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक उक्त महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संRमण स्थानीय स्तर पर फैला हो सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल फिलहाल नहीं लिए गए हैं, क्योंकि सरकार या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में कोई विशेष गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। हालांकि, उच्चाधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी। इस बीच प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। महिला जिस कंपनी में कार्यरत है, वहां अन्य कर्मचारियों को सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत कोरोना टैस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैें। डॉ. नेगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि संRमण से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न करें। कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक नियमों का पालन करें ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

Exit mobile version