Site icon Dainik Savera Times

सेब उत्पादक संघ निरमण्ड ब्लॉक का दूसरा सम्मेलन हुआ संपन्न

हिमाचल सेब उत्पादक संघ निरमण्ड ब्लॉक का दूसरा सम्मेलन किसान मजदूर भवन निरमण्ड मे सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य महासचिव डॉ ओंकार शाद मौजूद रहे।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार की किसान व बागवानी विरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की इन नीतियों से सेब की खेती भी घाटे का कारण बन गयी है।

उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण किसानी व बागवानी मे लागत महंगी हो गई है और आय लोगों को कम हो रही है।खाद ,दवाई बीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, सब्सिडी को समाप्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सेब उत्पादक संघ आने वाले समय मे सेब उत्पादकों को संगठित कर सेब उत्पादकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा,जिसको लेकर 24 व 25 दिसम्बर को रामपुर में होने वाले राज्य सम्मेलन में योजना बनाई जाएगी।

सम्मेलन में 18 सदस्यों की ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया जिसमें ख्याला नंद को अध्यक्ष, पूरण ठाकुर को सचिव,मेला राम,महेंद्र को उपाध्यक्ष, मान ठाकुर को सहसचिव ,अवस्ती को कोषाध्यक्ष व रूप लाल,सूरत,राम,देवकी नंद,कश्मीरी लाल,शिशु,भगवान दास,बेगा नंद,हीरा सिंह,बेगा नंद को सदस्य बनाया गया।

Exit mobile version