Site icon Dainik Savera Times

भरमौर कृषि विभाग के स्टोर में अप्रैल से किसानों को उपलब्ध होंगे सब्जियों और अन्य फसलों के बीज

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के कृषि -विभाग के स्टोर में किसानों के लिए अप्रैल माह में सब्जियों के बीजों की खेप पंहुचने वाली है। कृषि विभाग भरमौर के एसएमएस डॉ. करतार डोगरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समय भी विभाग के स्टोर में आलु के बीजों की 40 किवंटल स्टाक की उपलब्धता है, जिसका मूल्य प्रति किलो 37रुपए 50 पैसे है और अन्य सब्जियों व फसलों के बीज भी विभागीय स्टोर में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में पंहुचने वाले हैं, जिन्हें की क्षेत्र के किसान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर सब्जियों व फसलों की रोपाई होनी चाहिए।

Exit mobile version