Site icon Dainik Savera Times

अपनी हार को सामने देख मारपीट पर उतर आई है कांग्रेस : Kangana Ranaut

Kangana Ranaut attacks Rahul Gandhi for behaving like a 'tapori'

Kangana Ranaut attacks Rahul Gandhi for behaving like a 'tapori'

लाहौल स्पीति (सृष्टि) : प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को अपनी हार सामने नजर आ रही है और हार को सामने देखकर कांग्रेस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, लेकिन प्रदेश व देश की जनता समझदार है। वह भ्रष्टाचारी लोग को नहीं बल्कि ईमानदार लोगों के हाथों में सत्ता की चाबी को सौंपेगी। यह बात लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर पहुंची भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहीं। कंगना अपने दौरे के चलते उदयपुर पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।

वहीं काजा में हुई मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता रोहन कपूर की टांग में चोट आई थी। उसके साथ भी कंगना रनौत ने मुलाकात की। कंगना रनौत ने कहा कि काजा में जो घटना हुई। वह पूरी तरह से निंदनीय है और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना होगा। कंगना रनौत ने कहा की काजा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा मारपीट की गई जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। लेकिन इस प्रकरण से कांग्रेस का नकाब जनता के सामने उतर चुका है।

कंगना ने कहा कि कांग्रेस को आप पता चल गया है कि वह सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। तो ऐसे में अब इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और मारपीट भी अब भाजपा के लोगों के साथ कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता काफी समझदार है। कांग्रेस ने आज तक हमेशा भ्रष्टाचार कियबऔर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया धमकाया। अब वह दौर गुजर चुका है और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं की पोल जनता के सामने खुलकर रहेगी।

Exit mobile version