ऊना (राजीव भनोट व दवेंद्र सूद) : जिला ऊना के थाना क्षेत्र गगरेट में आज सुबह नाकेबंदी के दौरान पुलिस विभाग ने अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ियों से भरी गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस और ऊना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन अभियान चलाकर इस बड़ी कारवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हर उस रास्ते पर नाकाबंदी की जो रास्ते पंजाब से जुड़ते है।
पुलिस द्वारा इस ऑपरेशन में डीजीपी संजय कुंडू भी मौजूद रहे पुलिस द्वारा इनपुट मिलने के बाद विशेष रणनीति बनाकर पहले इसकी रेकी की गई फिर इस ऑपरेशन को शुरू किया गया। पुलिस ने इस ऑपरेशन में सीनियर अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। पुलिस ने हिमाचल से पंजाब जा रही अलग-अलग जगह से तीस के करीब गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जब इन गाड़ियों के कागजात चेक किए तो उनमें कमियां पाई गई, जिस कारण इन सभी लकड़ी से भरी गाड़ियों को पुलिस स्टेशन में कंपाउड किया गया है। पुलिस गाड़ियों में भरी लकड़ी की क्वालिटी और किस्म को भी चेक किया जाएगा पुलिस के मुताबिक यह लकड़ी को पंजाब के होशियारपुर बेचा जाना था पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
आप को बता दे कि इस करवाई को अंजाम देने के लिए पिछले दो दिन से पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर व कागड़ा की एसपी शालनी अग्निहोत्री के नेतृत्व मे कार्य कर रही थी जिसके फल स्वरूप पुलिस को इतनी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

