Senior Congress Leader Joins BJP with Supporters : कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक झटका लगा है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार पंचायत प्रधान रह चुके सतीश चंद ने अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से मनाली क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
उनके साथ पूर्व वार्ड पंच माघू राम, चंदे राम और प्रेम भगत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा, मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर और वरिष्ठ नेता दुर्गा ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथियों के अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सक्रिय सहयोग से मनाली विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

