Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईजीएमसी के समीप शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

November 22, 2023

आईजीएमसी के समीप शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया जा रहा है कि शव नेपाली मूल के व्यक्ति का है। जिसकी उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पर कहीं हमला न हुआ हो। बहरहाल शिमला पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने इसकी पुष्टि की है।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त करने के भी प्रयास जारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शव बरामदगी को लेकर अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें