Site icon Dainik Savera Times

91% प्रोडक्टिविटी के साथ मानसून सत्र संपन्न

Session concluded with 91% productivity :  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 45 घंटे 30 मिनट की कार्यवाही और 91 प्रतिशत प्रोडक्टिविटी के साथ संपन्न हुआ। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले सत्र में जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

786 सवालों के जवाब दिए गए और 11 सरकारी विधेयक पारित हुए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र को सफल बताते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया। साथ ही विधायकों के वाहनों के लिए आधिकारिक डिस्टिंक्ट फ्लैग जारी करने की घोषणा की गई। 27 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य दिवस निर्धारित किया गया, नियम 101 के तहत 5 संकल्प आए, जिनमें से 2 सर्वसम्मति से पारित हुए। नियम 130 के तहत 2 विषयों स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार गारंटी पर लंबी चर्चा हुई है।

शून्यकाल में 34 स्थानीय मुद्दे उठे, जिन पर मंत्रियों ने जवाब दिया है। 11 सरकारी विधेयक पेश हुए जिन पर चर्चा हुई और पारित हुए हैं।विधानसभा समितियों के 44 प्रतिवेदन सदन में पेश हुए।CAG की रिपोर्ट्स और अन्य लेखा परीक्षा प्रतिवेदन भी पटल पर रखे गए।सत्र के दौरान पूर्व सदस्यों, रामचंद्र भारती, ज्ञान चंद और राम रतन शर्मा के निधन पर सदन ने शोक व्यक्त किया और परिवारों के प्रति संवेदना जताई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र को सौहार्दपूर्ण माहौल में चलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, पूरी मंत्रिपरिषद, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सभी विधायकों का आभार जताया।

सत्र की शुरुआत में राष्ट्रीय गान और समापन पर पूरा राष्ट्रीय गीत गाया गया है। कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष वहीं अब विधानसभा को तरफ से विधायकों के लिए एक डिस्टिंक्ट फ्लैग जारी किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इस फ्लैग का सबसे ज्यादा फायदा नए चुनकर आने वाले विधायकों को होगा उन्हें अब हर जगह अपनी पहचान डिस्क्लोज करने की आवश्यकता नहीं होगी।गाड़ी में लगाए जाने वाली इस आधिकारिक झंडी से उन्हें अपनी पहचान बताने की आवश्यकता नहीं होगी।

Exit mobile version