Site icon Dainik Savera Times

शिमला: कुलपति की अकादमिक परिशद बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद् की बैठक कुलपति, आचार्य महावीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 37 सदस्यों ने भाग लिया। अपने सम्बोधन में कुलपति ने कहा कि अकादमिक परिषद् की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए जिससे पाठ्यक्रम इत्यादि में किसी भी प्रकार की अकादमिक गतिविधि को जोड़ने से संबन्धित निर्णय लिया जा सके। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अकादमिक परिषद् ने इक्डोल में 27 जनवरी, 2022 से पढ़ रहे स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करने की अवधि दो गुना करने की स्वीकृति दी। अकादमिक परिशद् ने पांच शोध केंद्रों को विभिन्न सम्बन्धित संकायों के अधीन करने की स्वीकृति प्रदान की।

अकादमिक परिशद् ने विश्वविद्यालय में कार्यरत्त रिसर्च स्टाफ, सीनियन रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर और प्रोजेक्ट ऑफिसर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अकादमिक परिषद् ने स्थायी समिति की सभी सिफ ारिशों को स्वीकृति प्रदान की। अकादमिक परिशद् ने एमटीटीएम, एमएचएम, एमए फिजिकल एजुकेषन, एमपीइडी और पीएचडी पाठ्यRमों में आंशिक संशोधन करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त अकादमिक परिषद् ने विभिन्न विशयों के पीएचडी तथा एमएससी गणित के प्रोजेक्ट को संशोधित परीक्षण प्रणाली को स्वीकृति दी। अकादमिक परिशद् ने यूजीसी नियमों के अनुसार पार्ट टाइम पीएच.डी. षुरू करने की स्वीकृति प्रदान की।

इसके अतिरिक्त अकादमिक परिषद् ने ज्वाईंट सुपरविज़न में डीआरडीओ के साथ पीएचडी डिग्री शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। अकादमिक परिषद् ने पी.डब्ल्यू.डी. छात्रों को परीक्षा के दौरान सहायक लेखक को पारश्रिमिक की स्वीकृति प्रदान की। अकादमिक परिषद् ने सम्बन्धित महाविद्यालयों में एआई और डाटा सांईंस में बीएससी आरंभ करने के लिए प्रस्ताव को राज्य सरकार को आवष्यक कार्यवाही हेतु प्रेशित करने का निर्णय लिया। अकादमिक परिषद् ने ठियोग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी परिषद् के सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया।

ये भी पढ़ें- 1, 3 या 7, कितनी बार करें होलिका की परिक्रमा?

Exit mobile version