Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फीस वृद्धि के विरोध में ABVP की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस में 75% बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

August 16, 2026

फीस वृद्धि के विरोध में ABVP की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस में 75% बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

शिमलाः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि की मांग को लेकर चलाया जा रही क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 13वें दिन विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता अखिल जी एवं स्पर्श जी ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल सफलतापूर्वक पूर्ण की।

इसके उपरांत आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 14वें दिन शोध इकाई के कार्यकर्ता संजय जी एवं अमन बनयाल जी अगले 24 घंटों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों के समाधान होने तक आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हॉस्टल फीस में की गई 75 प्रतिशत वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इतनी बड़ी फीस वृद्धि से छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, विशेषकर दूरदराज एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि हॉस्टल फीस में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और पूर्व निर्धारित फीस बहाल की जाए। परिषद ने सवाल उठाया कि जब विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है, तो हॉस्टल जैसी मूलभूत सुविधा को महंगा क्यों किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेकर विद्यार्थियों को राहत प्रदान करे।

📍 Location: शिमला (शिमला w)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें