Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla Accident: शिमला में खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत, मां और बेटे ने आंखों के सामने खोए अपने प्रियजन

June 30, 2026

Shimla Accident: शिमला में खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत, मां और बेटे ने आंखों के सामने खोए अपने प्रियजन

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। नेरवा क्षेत्र की रुस्लाह पंचायत के बाबी कैंची में कार मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय मां और बेटा कार के बाहर खड़े थे और उनकी आंखों के सामने यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे 43 वर्षीय लोकेन्द्र धनाईक पुत्र हरीमन धनाईक और उनकी 11 वर्षीय बेटी टिया की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाबी गांव, पंचायत रुस्लाह, तहसील नेरवा के निवासी थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार एचआर-26बीबी-7294 के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि नेरवा में दुकान चलाने वाले लोकेन्द्र परिवार के साथ 3 दिन की छुट्टियां बिताने के बाद वापस नेरवा लौट रहे थे। बॉबी कैंची में खड़ी कार को सड़क पर मोड़ते समय उनकी बेटी टिया कार में बैठ गई, जबकि पत्नी शालू और बेटा बाहर खड़े होकर कार के मुड़ने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिता-पुत्री को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा, सूरत राम ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें