Site icon Dainik Savera Times

Shimla : ठियोग के टीर मनलोग में 18 कमरों का मकान जलकर पूरी तरह से हुआ राख

शिमला : ठियोग के टीर मनलोग में एक 18 कमरों का एक मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आग की इस घटना में पांच परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर हो गए। मामला रात करीब दो बजे का है, जब आगजनी की घटना हुई, सभी लोग घरों में सोए हुए थे कि अचानक से शोर सुन बाहर निकल पड़े।

इसी बीच देखते ही देखते सब आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी में प्रदीप पुत्र हिरू राम, मदन लाल पुत्र हिरू राम, राकेश पुत्र हिरू राम, धनी राम पुत्र कामना राम, प्रकाश पुत्र धनी राम सभी के घर जल गए हैं। करीब 18 कमरें आग की भेंट चढ़ने से सभी लोग बेघर हो गए हैं। सड़क तंग होने के कारण एवं गांव में पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लोग आगजनी की लपटों को देखने को मजबूर हुए।

हांलकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था इससे आग को बुझाने के सारे प्रयास नाकाम रहे। इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। गांव के राजीव ने बताया कि बीती रात हुई आगजनी की घटना में उनके गांव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पंचायत प्रधान सतीश वर्मा ने बताया कि उन्हें आगजनी की सूचना सुबह करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद इसी सूचना प्रशासन को दी। सतीश ने बताया की गांव की सड़क की हालात दयनीय है। पीड़ित परिवारों की मदद को लेकर भी उन्होंने प्रशासन से अधिक से अधिक सहायता करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

Exit mobile version