
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार ने जिला महासू के अंतर्गत ननखड़ी भाजपा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक में कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मैदान में उतर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ताओं की सशक्त टोली तैयार करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने के लिए मंडल स्तर पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ समर्पण ही पार्टी की वास्तविक रीढ़ है। इसी जमीनी ताकत और जनता के आशीर्वाद के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में एक बार फिर विकास का प्रतीक ‘कमल का फूल’ खिलेगा।
राज्यसभा सांसद ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहने के बाद कांग्रेस अब झूठे प्रोपेगेंडा का सहारा ले रही है। एसआईआर (SIR) के विषय पर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और अब अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए नए जिले बनाने का एक और नया शिगूफा छोड़ दिया गया है।
डॉ. कुमार ने कहा, “कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को कई गारंटियां दी थीं, जिनमें से आज तक एक भी गारंटी धरातल पर पूरी नहीं उतर पाई। जनता अब इनके छलावे को भली-भांति समझ चुकी है। नए जिले बनाने का शिगूफा भी कांग्रेस की अन्य झूठी गारंटियों की तरह सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव और हर घर तक जाकर कांग्रेस के इस भ्रामक प्रचार का सच जनता के सामने उजागर करें!
डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के ऐतिहासिक संकल्प से जुड़ें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और देश के विकास की गति को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें और आने वाले समय में भाजपा को पूर्ण समर्थन देकर प्रदेश को पुनः विकास के मार्ग पर अग्रसर करें।
📍 Location: शिमला (शिमला)
मेष: दिन शुभ रहेगा...