Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla : खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, 1 घायल

January 24, 2023

Shimla : खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, 1 घायल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी मेहली बाईपास पर भोग के समीप एक कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 घायल हुआ है। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी पहुचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कृष्ण (30) अमर (18) राजवीर (16) रुप में की है । वहीं घायल की पहचान लखन पुत्र बालक नंगल का रहने वाला है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात नौ बजे हुआ। घायल लखन ने पुलिस को दिए बताया कि वो लोग कबाड़ का काम करते है सोमवार को जब सोलन की तरफ जा रहे थे तो मेहली बाईपास पर बनोग गांव में उनकी गाड़ी करीब नौ मीटर खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें