Site icon Dainik Savera Times

Shimla : सतलुज नदी में गिरी कार, पति-पत्नी सहित किन्नौर के 3 युवाओं की हुई मौत, 2 घायल

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिला के कुमारसैन थाना के तहत लुहरी सुन्नी मार्ग पर महोली नामक स्थान पर एक कार नंबर HP 25A4660 सेलेरियो सतलुज नदी में जा गिरी। पुलिस जानकारी के अनुसार गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। मरने वालो में पति-पत्नी भी शामिल है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस चौकी सैंज के कर्मचारी मौका पर पहुंच कर बचाव कार्यों को अंजाम दिया। कुमारसैन पुलिस का अनुसार मृतकों में अभय कुमार पुत्र देव राम नेगी गांव झाका डा0 रिकांगपिओ, जिला किन्नौर उम्र 25 वर्ष, वंशिका W/O जितेश गांव जानी, डा0 टापरी तह0 निचार, जिला किन्नौर उम्र 24 वर्ष, जितेश गांव जानी, डा0 टापरी, तह0 निचार किन्नौर शामिल है जब कि घायलों मे राहुल कृष्ण पुत्र राधा सिंह गांव तेलंगी डाकघर शौंगठंग तहसील कल्पाउमर 24 साल व अंशुल फान्यान पुत्र राधे श्याम गांव रिब्बा उमर 21 वर्ष तहसील मोरंग जिला किन्नौर शामिल है। दोनों घायलों को 108 में कुमारसैन से सीएचसी भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

Exit mobile version