Site icon Dainik Savera Times

शिमला: शोघी में 22 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बस में सवार होकर ला रहे थे नशे की खेप

शिमला: शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में दो युवकों को करीब 22 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्पैशल सैल शिमला की टीम 11 अक्टूबर को शोघी पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों और बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाहरी राज्य से चिट्टा/हेरोइन लेकर बस के माध्यम से शिमला की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध बस की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बस में सवार भुवनेश चौहान (21) पुत्र राम लाल चौहान, निवासी तहसील एवं जिला शिमला और गुलशन ठाकुर (21) पुत्र स्वर्गीय मस्त राम ठाकुर, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से कुल करीब 22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में एफआईआर नंबर 215/2026, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version