Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

March 31, 2026

Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

हिमाचल डेस्कः राजधानी शिमला में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, रामपुर तहसील के थाना झाकड़ी क्षेत्र में एक भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और फिर रंजिश में झगड़ा हो गया, जिसके बाद छोटे भाई ने वार कर हत्या कर दी।

श्मशानघाट के पास मिला शव

जानकारी के अनुसार सोमवार को राई खड्ड के श्मशानघाट के पास 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू निवासी सराहन, रामपुर का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के मुंह और शरीर पर चोट और खून के निशान मिलने से मामला हत्या का लगाया गया। विशेषज्ञ टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव का पोस्टमार्टम सराहन अस्पताल में कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

छोटे भाई ने पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के छोटे भाई 34 वर्षीय विक्रम निवासी सराहन को हिरासत में लिया। विस्तृत पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें