Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: 241 दिन बाद शिमला-दिल्ली-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा बहाल, वाटर कैनन से स्वागत

May 12, 2026

Himachal News: 241 दिन बाद शिमला-दिल्ली-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा बहाल, वाटर कैनन से स्वागत

हिमाचल डेस्कः शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार को 241 दिन के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली से शिमला आने वाली उड़ान का वाटर कैनन सेल्यूट से भव्य स्वागत किया गया। यह एयरपोर्ट 25 सितंबर 2025 से बंद था। अलायंस एयर के एटीआर विमान में दिल्ली से शिमला के लिए 8, शिमला से धर्मशाला के लिए 2, धर्मशाला से शिमला के लिए 5 और शिमला से दिल्ली के लिए 5 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें :-

रविवार को प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें सोमवार के लिए शेड्यूल बदलना पड़ा। मूल रूप से रविवार से सेवाएं शुरू होनी थीं, लेकिन धुंध ने बाधा डाली। अब यहां से नियमित उड़ानें संचालित होंगी, जो पर्यटन को बढ़ावा देंगी और लोगों को सुविधा प्रदान करेंगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को चार उड़ानें संचालित हुईं।

हवा की स्थिति पर निर्भर उड़ानें

शिमला एयरपोर्ट टेबलटॉप श्रेणी का क्रिटिकल एयरपोर्ट है। यहां केवल एटीआर-48 जैसे छोटे विमान ही संचालित हो सकते हैं, क्योंकि अलायंस एयर के पास इससे बड़े विमान उपलब्ध नहीं हैं। एटीआर-48 की क्षमता 47 यात्रियों की है, लेकिन शिमला से लौटते समय अधिकतम 28 यात्री ही ले जाया जा सकता है, जो हवा की स्थिति पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें