शिमला। जिले के चौपाल उपमंडल में रियूनी के निकट एक वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवाल एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब पांच लोग विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामलाल शर्मा (55) और उनके पुत्र दीपक (28) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, रामलाल की पत्नी, राजेश शर्मा और पंकज शर्मा घायल हो गए हैं। उन्हें चौपाल स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

