Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla: पत्नी के सामने पति ने पब्बर नदी में लगाई छलांग, घटना के बाद तलाशी अभियान जारी

August 9, 2024

Shimla: पत्नी के सामने पति ने पब्बर नदी में लगाई छलांग, घटना के बाद तलाशी अभियान जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में पति ने पत्नी के सामने पब्बर नदी में छलांग लगा दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान ऊना जिले के अंबोटा गांव निवासी आकाश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी शीलू एक-दो महीने से अपने मायके बखोली में रह रही थी। शीलू ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके पति आकाश ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद शीलू उससे मिलने रोहड़ू आ गई। शीलू ने बताया कि जब वह रोहड़ू पहुंची तो आकाश ने उसे फोन कर कहा कि वह बखीरना पुल के पास है और वह उससे मिलने बखीरना पुल पर आ जाए।

शीलू भी बखीरना पुल पर पहुंच गई। यहां आकाश ने शीलू के सामने ही पुल से पब्बर नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने शीलू की शिकायत पर मामला दर्ज कर पब्बर नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इन दिनों जलस्तर अधिक होने के कारण नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें