हिमाचल डेस्कः राजधानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी स्थित फन वर्ल्ड के समीप रविवार को स्थानीय लोगों और उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए पर्यटकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में 4 पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल, शिमला में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें :-
घायलों की पहचान संकेत पालीवाल, अमित जैन, नितिन जैन और यश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में पर्यटकों के सिर, बाजुओं और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी जुटाई और घायलों के बयान दर्ज किए।
पुलिस का कहना है कि बयानों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...