Site icon Dainik Savera Times

शिमलाः रोहड़ू के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड, चार घर जलकर खाक; एक गाय जिंदा जली

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के एक गांव में सोमवार तड़के आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि सेरी गांव में आग लगने की इस घटना में एक गाय जिंदा जल गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि रसोई में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग जल्द आसपास के घरों तक फैल गई।

आग की चपेट में आए एक घर में विवाह समारोह हो रहा था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना से प्रभावित लोगों के रहने तथा अन्य बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version