Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचलः शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 घंटे में गुमशुदा 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

July 15, 2026

हिमाचलः शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 घंटे में गुमशुदा 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

हिमाचलः जिला शिमला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते थाना पूर्व शिमला पुलिस ने गुमशुदा हुए 12 वर्षीय बालक को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

14 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना पूर्व शिमला में सूचना दी कि उसका 12 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया और संभावित स्थानों पर गहन तलाश की।

लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस ने बालक को बालूगंज क्षेत्र में उसके एक मित्र के घर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला शिमला पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बच्चा या व्यक्ति लापता हो जाए, तो बिना किसी विलंब के इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर उसे सुरक्षित खोजा जा सके।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें