Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, शाही महात्मा गिरोह के 16 सदस्य गिरफ्तार

November 22, 2024

पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, शाही महात्मा गिरोह के 16 सदस्य गिरफ्तार

Shimla Police : शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले शाही महात्मा गिरोह के 16 अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस के ठियोग थाना की टीम एसडपीओ सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में एसएचओ कोटखाई और ठियोग के सहयोग से ऊपरी शिमला में शाही महात्मा गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त करने में सफल रही है।

सितंबर माह में शिमला पुलिस ने शाही महात्मा गिरोह चलाने वाले शिमला के एक सेब कारोबारी शशि नेगी उर्फ शाही महात्मा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इसी गिरोह से जुड़े जम्मू और कश्मीर के एक तस्कर 468 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस ने जांच को बढ़ाते हुए वित्तीय जांच और टेक्निकल इनपुट का अध्ययन किया। इसी आधार पर शिमला पुलिस ने गिरोह के 16 नए सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “शाही महात्मा गिरोह के मुख्य सरगना शाही महात्मा पहले से ही गिरफ्तार है। यह गिरोह पिछले 3 से 4 वर्षों में रोहड़ू और चिढ़गावं क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी में सक्रिय था। इस दौरान करीब 7 से 8 करोड़ रुपए की ड्रग मनी का प्रयाेग किया प्रयोग किया गया। शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के गिरोह का नेटवर्क तोड़ रही है। हाल ही में 3 गिरोह के 62 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है”।

देखें Live Video :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें