Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन 2025 के दौरान शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन को किया सुदृढ़

June 14, 2025

ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन 2025 के दौरान शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन को किया सुदृढ़

शिमला: वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन 2025 और शिमला शहर में वाहनों की संख्या में हुई तेज़ बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए, शिमला पुलिस द्वारा यातायात के सुचारू संचालन और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। फील्ड एन्फोर्समेंट को मज़बूत करने के लिए 46 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियोंको ट्रैफिक विंग, शिमला में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को शहर के 23 रिक्त ट्रैफिक ड्यूटी पॉइंट्स पर रणनीतिक रूप से नियुक्त किया गया है, जिससे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन में सुधार हो सके।

इसके अतिरिक्त, 04 नए बाइक राइडर्स को तैनात किया गया है, जिससे अब कुल 21 ट्रैफिक बाइक राइडर्स शिमला शहर में कार्यरत हैं। ये बाइक राइडर्स तेज़ी से मूवमेंट कर सकें, भारी वाहन आवागमन को नियंत्रित कर सकें और ट्रैफिक संबंधी समस्याओं पर शीघ्र प्रतिक्रिया दे सकें — इस उद्देश्य से इनकी तैनाती की गई है।

पिछले एक सप्ताह में ही 2,25,000 से अधिक वाहनों का शिमला शहर में आना-जाना हुआ है। इस भारी ट्रैफिक को देखते हुए, सभी गज़ेटेड अधिकारी (GOs) अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात की निगरानी और पर्यवेक्षण में जुटे हुए हैं।

यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा रहे हैं:-

1- यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

2- शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लावारिस और लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है।

3- जनसाधारण से अपील: नागरिकों से अनुरोध है कि निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, विशेषकर मुख्य शहर क्षेत्र में ताकि जाम की समस्या कम हो सके।

ये भी पढ़ें- हापुड़ः कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें