Site icon Dainik Savera Times

Shimla Bus Accident: शिमला में हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

Accident Bus

Accident Bus

हिमाचल डेस्कः प्रदेश की राजधानी जिला शिमला में एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शिमला से चिड़गांव जा रही न्यू प्रेम बस छराबड़ा और कुफरी के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी देखें :-

बताया जा रहा है कि हादसे से करीब एक किलोमीटर पहले बस का पिछला टायर पंक्चर हो गया था। इसके बावजूद चालक बस चलाता रहा। कुछ दूरी तय करने के बाद बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version