Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 साल बाद Shimla में दर्ज की गई 53 मिलीमीटर बारिश, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया Orange Alert

May 1, 2023

17 साल बाद Shimla में दर्ज की गई 53 मिलीमीटर बारिश, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया Orange Alert

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है. बीते दो दिनों से प्रदेश के कई स्थानों में बारिश का दौर जारी है। वहीं बात करें अगर राजधानी शिमला की तो यहां 17 साल बाद शिमला में 24 घंटों में सबसे अधिक 53 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 10 वर्ष में अप्रैल में अधिकतम पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।

आपको बता दें कि शनिवार रात और रविवार को शिमला में बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2006 में 56 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं हिमाचल में मौसम अभी और सताएगा। मौसम विभाग ने आज और कल यानी 1 और 2 मई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश में मौसम 6 मई तक खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें